Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2026। क्षेत्र में पौधे वितरण कर पर्यावरण मजबूत करने, अनेक शिव मंदिरों का निर्माण करवाने, जीव जतन पालिका भवन निर्माण्, राजकीय कन्या कॉलेज भवन का निर्माण देकर क्षेत्र में सार्वजनिक हित में सदैव सहयोगी रहे जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट ने उपजिला अस्पताल में औषधि भंडार कक्ष के निर्माण का बीड़ा उठाया है। शुक्रवार सुबह कक्ष निर्माण के लिए विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।
अस्पताल परिसर में ट्रस्ट के मुख्य न्यासी समाजसेवी जतन पारख द्वारा 30*20 फीट का पक्का औषधि भंडार कक्ष बनाया जाएगा। प्रमुख चिकित्सा प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1200 से अधिक मरीजों की ओपीडी रहती है। ऐसे में दवाइयों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुरक्षित रखने के लिए एक सुविधायुक्त कक्ष की आवश्यकता थी। स्वामी ने इस जरूरत को पूरा करने के लिए आगे आए दानदाता पारख का आभार जताया। विधि विधान से भूमिपूजन राजगुरु पंडित श्रीगोपाल उपाध्याय द्वारा करवाया गया। पूजा में अस्पताल प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी व इस कार्य के लिए दानदाता के प्रेरक रहें पांचीलाल सिंघी बैठे। इस मौके पर डॉक्टर गौरव सैनी, डॉ जगदीश गोदारा, डॉ रविंद्र गोदारा, डॉ सुनील सहारण, सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर मोदी, तोलाराम मारू, राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, फार्मासिस्ट संदीप पारीक, नरेंद्र दुसाद, राम ज्याणी, राजू गोदारा, गोपाल स्वामी, सुनील सारस्वा, मिस्त्री चैनाराम भार्गव सहित अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें व पूजन में भाग लिया।