Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
08-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। कॉमरेड बंशीलाल मील की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत टेऊ स्थित अटल सेवा केंद्र परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह मील को श्रद्धाजंलि देने के साथ शिविर प्रारंभ हुआ और शिविर में सूडसर कस्बे सहित आसपास के कई गांवों से ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई और शिविर में 195 यूनिट रक्तदान किया। महिलाओं ने भी रक्तदान कर अपना सामाजिक दायित्व निभाया। आयोजक मंडल ने सभी रक्तदाताओं का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि 195 यूनिट रक्त संग्रहित होने के साथ यह शिविर क्षेत्र में सफल और प्रेरणीय सामाजिक आयोजनों में शामिल हो गया है। रक्तदान शिविर में पीबीएम अस्पताल, बीकानेर की मेडिकल टीम ने डॉ. मदिहा अंजुम एवं डॉ. लोकेश बुनकर के नेतृत्व में नर्स राजश्री राठौड़ व कविता मारू, वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन ओमप्रकाश चौधरी, विनायक शंकर परिहार, ब्लड सेंटर टैक्नीशियन रणजीत जोशी, लैब टैक्नीशियन प्रेम सुथार व के.के. मिढ्ढा, प्रयोगशाला सहायक संतोष व अशोक कुमार खीचड़, सीताराम प्रजापत व बनवारी लाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस दौरान बीकानेर के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सोहनलाल गोदारा, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, उपसरपंच लालूराम सारण, देराजसर के पूर्व सरपंच दानाराम भादू, किसान सभा के जिला महामंत्री अशोक शर्मा, तहसील महामंत्री राजेंद्र जाखड़, खेत मज़दूर यूनियन के तहसील अध्यक्ष शेखर रेगर, माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा, किसान सभा के नेता मोहन भादू, गोपाल भादू, मनीष नायक, अंकित मोदी, गोपाल जाखड़, जगदीश स्वामी, किशन सारण, रामेश्वर भादू, लक्ष्मण जाखड़, महेश शर्मा, माणक स्वामी, श्रीडूंगरगढ़ अनाज मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, रेवन्तराम खिलेरी लखासर, रामचंद्र पूनियां, सावित्री पूनियां, सेवा प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू, दुलचासर आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी जे.पी. चौधरी, पंसस. ओमप्रकाश नायक, पूर्व सरपंच मुखराम मेघवाल, मालाराम सांसी ,लेखराम नाई, मुकेश सिद्ध, मदन प्रजापत, सुभाष जावा, अभाकिस इकाई सूडसर उपतहसील अध्यक्ष सीताराम गोदारा, जस्सीराम खोड़, रामरख भादू, आकाश शर्मा, जीतू नाई, रतनाराम सारण, सुखराम खिलेरी, बलराम नाई, रामलाल नाहर, ताजाराम नाहर, हंसराज महिया, मुखराम नायक, आशीष स्वामी, सुरेश स्वामी, प्रहलाद भांभू, अंकित स्वामी, राहुल मील, जयंत सहित क्षेत्र के अनेक मौजिज नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। आयोजक मील परिवार ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों व शिविर के सफल आयोजन के लिए सेवा देने वाली युवाशक्ति का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम की रक्त संग्रहण टीम ने आयोजकों को सौंपा सम्मान पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के कई गांवो से उत्साही रक्तदाता पहुंचे और रक्तदान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों का सम्मान किया व सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के मौजिज लोगों ने शिविर में सेवाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला रक्तदाताओं ने निभाया सामाजिक दायित्व, किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में शिविर में युवाओं ने अपनी सेवाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर सहित आस पास के गांवो से पहुंचे रक्तवीर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में सभी रक्तवीर को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।