Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-07-17 at 09.30.55
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी अपना विश्वसनीय स्थान बनाता जा रहा है।
कोचिंग के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास है कि क्षेत्र से प्रतिभाओं का पलायन रोका जा सके और बेस्ट फैकल्टी के माध्यम से बच्चों को परीक्षाओं में सलेक्शन तक ले जाया जा सके। निदेशक ने बताया कि बीएसटीसी की जारी हुई दोनों सूचियों में एकेडमी के 21 बच्चों को कॉलेज अलॉटमेंट हो गया है। 18 विद्यार्थी प्रथम सूची में तथा 3 बच्चों का दूसरी सूची में नाम आया। फौजी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि सोमवार को रीट परीक्षा की पूर्ण तैयारी के लिए नया बैच शुरू किया जाएगा। जिसमें रीट सिलेबस को टॉपिक टू टॉपिक विषय विशेषज्ञों द्वारा क्लीयर करवाया जाएगा। कोचिंग में नियमित टेस्ट सीरिज के माध्यम से टॉपिक टू टॉपिक लगातार टेस्ट लेकर तैयारी को पुख्ता किया जाता है।
निदेशक ने बताया कि संस्थान में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में अग्निवीर की लिखित परीक्षा में सफल हुए 10 विद्यार्थियों का फूलमाला व साफा पहना कर सम्मान किया गया। इस मौके पर भारती निकेतन एज्युकेशन हब के डायरेक्टर श्यामसुदंर स्वामी, ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष मारू, एसबीआई बैंक के सहायक प्रबंधक घनश्याम सुथार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविकताओं को समझने व कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। एकेडमी के केआर फौजी, किशन शर्मा सहित पूरे स्टाफ व विद्यार्थियों ने समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाई।