Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के अमीर पट्टी बाजार में जमकर हंगामा हुआ और एक युवक के सिर से खून बहने लगा।
दोपहर करीब 12 बजे अमीर पट्टी की संकरी गली में पैदल चल रहें एक राहगीर के पैर पर स्कूटी का टायर चढ़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहगीर ने स्कूटी सवार को एक थप्पड़ दिया। वहीं स्कूटी सवार भी तैश में आ गया और राहगीर के सिर में दे मारी। जिससे राहगीर धीरदेसर चोटियान निवासी युवक के सिर से खून बहने लगा। तभी मौके पर बड़ी संख्या में आस पास दुकानदार व लोग एकत्र हो गए। वहीं खबर लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।