Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2026। बीती रात करीब 10 बजे सेरूणा थाना क्षेत्र में गांव झंझेऊ के पास नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक ने अपनी जान गंवा दी। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आ रही स्लीपर बस और बीकानेर की ओर जा रही मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना में क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान निवासी 34 वर्षीय सोनूराम पुत्र मदनलाल सैन की दर्दनाक मौत हो गई। सोनू बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। वह कुछ ही देर पहले अपने ससुराल गांव ठुकरियासर से रवाना हुआ था। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे स्तब्ध रह गए। सोनू तीन मासूम बच्चों का पिता था और तीन भाइयों में मझला भाई था। उसकी बूढ़ी माँ का हाल बेहाल हो गया है। दोनों ही गांवो में भी माहौल गमगीन हो गया है। मृतक के भाई रामकिशन ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए चौहान ट्रेवल्स की स्लीपर बस के चालक पर लापरवाही व तेज गति में बस चलाकर बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेरूणा थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार दल के साथ रात मौके पर पहुंचे व शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मंगलवार सुबह परिजनों के रिपोर्ट देने पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। विनोद कुमार सहित परिजन उपजिला अस्पताल पहुंच गए है। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।