Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। क्षेत्र के पहलवानों ने एक बार फिर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन किया है। बूंदी जिले में 5 से 7 जुलाई तक आयोजित अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीडूंगरगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में आदित्य पुत्र कन्हैयालाल तावनियां ने ग्रीको रोमन 60 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं विजयपाल पुत्र रेवतनाथ सिद्ध ने ग्रीको रोमन 72 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हेमंत पुत्र मनोज शर्मा ने ग्रीको रोमन 87 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
तीनों खिलाड़ी जय हिन्द स्पोर्ट्स एकेडमी, श्रीडूंगरगढ़ में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों ने पहलवानों को बधाई दी। इस अवसर पर एनआईएस कोच नितिन सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदर सिंह तथा मुकेश जांगिड़ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे तथा अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।

हेमंत
विजयपाल
आदित्य