Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2026। सेरूणा थाना पुलिस ने सोमवार को तीन अलग अलग कार्रवाइयों में तीन व्यक्तियों को पकड़ कर थाने पहुंचाया और उनसे धूम्रपान का सामान व डेक स्पीकर जब्त किए।
एएसआई पूर्णमल ने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे सेरूणा के सरकारी अस्पताल के पास तेज आवाज में डेक स्पीकर बजाने पर झंझेऊ निवासी जीवनराम को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने उससे डेक व स्पीकर जब्त किए व आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दी है।
वहीं गांव समंदसर के सरकारी स्कूल के पास बीड़ी सिगरेट गुटखा जर्दा बेचने के आरोप में इसी गांव के पोकरराम को हैड कांस्टेबल आंनद कुमार ने पकड़ा और थाने पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धूम्रपान निषेध एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल विनोद कुमार को दी है।
सेरूणा थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल विनोद कुमार ने गांव समंदसर में ही एक कोचिंग संस्थान के पास बीड़ी, गुटखा, जर्दा बेचने पर इसी गांव भंवराराम को पकडा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी है।