Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2026। गोटन, नागौर के पास चलती ट्रेन से गिरकर गांव रीड़ी के भगवती प्रसाद ब्राह्मण बुधवार को दु:खद हादसे का शिकार हो गए। गुरूवार सुबह गमगीन माहौल गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बुधवार को भगवतीप्रसाद पुत्र भंवरलाल ब्राह्मण जसोल माता के दर्शन कर बीकानेर लौट रहें थे। मृतक अपने साले कन्हैयालाल व एक भांजे के साथ थे, जो बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस में आरक्षित एसी कोच में सवार थे। गोटन के पास दोपहर 1.45 बजे बाथरूम जाते हुए वे हादसे का शिकार हो गए। ट्रेन से नीचे गिरने पर वे घायल हो गए। सहयात्रियों ने तत्काल चेन खींच कर ट्रेन रोकी और रेलवे आरपीएफ की मदद से घायल को घटनास्थल से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव से उनके पुत्र व परिजन गोटन पहुंचे व कानूनी कार्रवाई के बाद शव को गुरूवार सुबह गांव लाया गया जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।