Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर की सरकार चुनने के मैदान में भाजपा व कांग्रेस ने नाम वापसी के आखिरी समय तक एडीचोटी का जोर लगा कर अपने अपने सर्मथन में निर्दलियों की नाम वापसी करवाई है। क्षेत्र में 61 निर्दलीय मैदान में थे इनमें से 10 ने सोमवार को एवं 15 ने मंगलवार को अपने नाम वापस लिए है। मंगलवार को सबसे अधिक चर्चित नाम वापसी रही वार्ड 6 में विकास मंच की और से नाम देने वाले आशिष जाडीवाल द्वारा अपना नामांकन वापस लेने की। ऐसा ही एक और उलटफेर देखने को मिला वार्ड 31 में जहां भाजपा से बागी बने इंद्रचंद दर्जी ने अपना नाम वापस लेते हुए कांग्रेसी प्रत्याशी को सर्मथन देने की घोषणा की। इंद्रचंद द्वारा कांग्रेस को सर्मथन देने के बाद भाजपा में उनकी टिकट की पैरवी करने वाले वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता खुद को ठगे से महसुस कर रहे है। मंगलवार को वार्ड 27 में निर्दलीय सूर्यप्रकाश तापडिया एवं मनीष कुमार ने चौथे निर्दलीय नारायण कलाणी को सर्मथन देते हुए अपने नामांकन वापस लिए है। इसी वार्ड में निर्दलीय राधेश्याम तापडिया ने भी अपना नामांकन वापस लिया है। वहीं वार्ड 23 में निर्दलीय रतनसिंह राठौड ने माकपा-विकास मंच गठबंधन के सर्मथन में नाम वापस लिया है। भाजपा ने वार्ड 6 में विनोद माली को, वार्ड 15 में सुनील कुमार और इसी वार्ड में हरिशंकर को, वार्ड 33 में बागी बने मांगीलाल नाई को, वार्ड 32 में रामीदेवी को, वार्ड 30 में रेंवतीदेवी के नाम वापसी करवा कर इन वार्डों में अपनी स्थिति और अधिक मजबुत बना ली है। वार्ड 25 में जाकीर हुसैन ने, वार्ड 6 में रूबीना बानो ने कांग्रेस के सर्मथन में नाम वापस लिया है।