Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2026। जेठ पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर हनुमानजी मंदिर की स्थापना के 308 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है। स्थापना दिवस पर प्रातःकाल से ही मंदिर में पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं विशेष आरती का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर मंदिर के बारीदार पुजारी नथमल सोहनलाल बोथरा परिवार ने मंदिर में चांदी का रामदरबार भेंट किया। ये रामदरबार सदैव मंदिर में स्थापित रहेगा। सुबह गंगा जल व पंचामृत से बाबा का अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर पुजारी परिवार के निर्मल बोथरा, हनुमान, राजेन्द्र, रणजीत, नीरज, सिद्धार्थ, अमित, जिनेंद्र, रीषभ, हर्ष, हर्षित, समर्थ ने रामदरबार का अभिषेक कर मंदिर में स्थापित किया। इस अवसर पर भीकमचंद गिया, सुमति पारख, सुरेन्द्र लूणिया, हनुमान मल सेठिया आदि उपस्थित रहें। 309 वां स्थापना वर्ष प्रारंभ होने पर मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई है। मंदिर में उत्साह व भक्ति का माहौल छाया है।
मंदिर गूंज रहा जयकारों से, हजारों श्रद्धालु कर रहें दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेठ पूर्णिमा को मंदिर परिसर में मेले का माहौल है। बाबा के दर्शन करने श्रद्धालु हजारों की संख्या में उमड़ आए है। मंदिर में बारह तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी है। श्रद्धालुओं ने जय श्री बालाजी और हनुमानजी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर गूंज रहा है। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला जारी है तथा दूर दूर से आए भक्तों ने हनुमान दरबार में धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामनाएं कर रहें है। देखें विशेष आरती का पूरा वीडियो, करें घर बैठे बाबा के दर्शन :– https://www.facebook.com/share/v/1EzbyJzyG9/