Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति के बैनर तले संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। लाइब्रेरी का निर्माण कानाराम चोटिया पुत्र रामनारायण चोटिया की स्मृति में उनके पुत्र लुणाराम, सहीराम, ईश्वरराम, राजेंद्र कुमार, बजरंगलाल चोटिया निवासी धीरदेसर चोटियान द्वारा 7 लाख 51 हजार की लागत से करवाया गया। लाइब्रेरी का उद्घाटन चोटिया परिवार के निर्माता व छात्रावास कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया उपस्थित रहें। लाइब्रेरी में 36 छात्राएं बैठकर वातानुकुलित वातावरण में अपना शिक्षण कर पाएगी। पूर्व विधायक महिया ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए बालिका शिक्षा में उनके योगदान की सराहना की। महिया ने कहा कि जो समाज अपनी भावी पीढ़ी की शैक्षिक उन्नति पर ध्यान देता है उसका भविष्य उज्ज्वल है। एडवोकेट आर्य ने अपने पारिवारिक सदस्यों का लाइब्रेरी निर्माण करवा बालिका शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आभार जताया। चोटिया परिवार ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर बीकानेर छात्रावास ट्रष्ट के अध्यक्ष चेतराम थालोड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाराम चौधरी, पी आर गांधी, डॉ विवेक माचरा, दीप्ति चौधरी ने संस्था के विकास के लिए योगदान देने को अनुकरणीय बताया। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्रावास परिसर में अब तक किए गए कार्यों का और प्रस्तावित कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में किसान नेता तोलाराम जाखड़, कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू, भाजपा नेता किशन गोदारा, कुंभाराम सिद्ध व कोडाराम भादू, हड़मानाराम भाम्भू, सोहनलाल गोदारा, प्रभुराम बाना, शंकर भुवांल, महेंद्र भिडासरा, धूड़ाराम डेलु, तुलछीराम गोदारा, नोपाराम जाखड़, मदनगोपाल आर्य, लक्ष्मणराम खिलेरी, पुरखाराम कूकणा, श्रवणराम जाखड़, भोमराज गाट, पीएल भादू, मोडाराम तरड़, भंवरलाल जानूं, सोहनलाल नैण, सहीराम गोदारा, गिरधारीलाल डेलू, सोहनलाल गोदारा, ताजाराम गोदारा, नेतराम गोदारा, मनफूलराम भादू, चांदराम चाहर, हनुमान सारण, सुभाष सिहाग, रामलक्ष्मण गोदारा, मोहनराम कुलड़िया, कोडाराम भादू, हड़मानाराम सारण, सुखराम बाना, राजेश पूनियां, आदूराम, भंवरलाल पोटलिया, तोलाराम हुड्डा, भंवरलाल रिंतोड़, गणेश पोटलिया, सुन्दरलाल गोदारा, मोहनलाल कस्वां, गोपालराम मुण्ड, मोहनलाल भादू, कुम्भाराम गोदारा, धर्मपालसिंह, पटवारी लूणाराम बाना, रेवंतराम चौधरी, तोलाराम सिहाग, एडवोकेट राजूराम जाखड़, केशराराम कड़वासरा, प्रेम कुमार बुड़िया, गोपाल सायच, ओमप्रकाश भादू, रामचन्द्र चोटिया, डालूराम कस्वां, जसवीर सारण, भंवरलाल पूनियां, संतोष गोदारा, मोहनलाल भादू, भंवरलाल सारण, रामेश्वरलाल डेलू, सीताराम सिहाग, धर्मपाल बांगड़वा, शंकरलाल भुंवाल, सुल्तान डूडी, रेवंतराम खिलेरी, लक्ष्मीनारायण भादू, संगीता बेनीवाल, मधु आर्य, कुम्भाराम घिंटाला, डूंगरराम गोदारा, सहीराम सायच, भंवरलाल खिलेरी, सहिराम आर्य, रामचन्द्र गीला, हंसराज गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, गोपाल खिलेरी, भंवरलाल जाखड़, पन्नालाल डेलू, रामलाल जाखड़, श्यामसिंह सारण सहित समाज की महिला शक्ति एवं युवा शक्ति उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं दानदाता परिवारजन, लूणाराम चोटिया, सहीराम आर्य, ईश्वर राम चोटिया, राजेन्द्र कुमार, एडवोकेट बजरंगलाल चोटिया ने सभी का आभार जताया।