Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2026। विद्यार्थियों को प्रारम्भिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारती निकेतन एजुकेशन हब में 5 जुलाई (रविवार) को मेगा प्री-फाउंडेशन ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। यह ओलंपियाड कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगा, जिसमें प्रश्नपत्र विद्यार्थियों की कक्षा एवं पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार ओलंपियाड के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें प्री-फाउंडेशन कार्यक्रम में प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को प्रारम्भिक अवस्था से ही IIT, NEET, NDA, IAS, RAS, NTSE, STSE, IJSO सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं के साथ-साथ सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल एवं नवोदय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी कराई जाएगी।
संस्थान ने बताया कि नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक पुस्तकें एवं फाउंडेशन टी-शर्ट निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय में आधुनिक फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी एवं कंप्यूटर लैब, नियमित प्रतियोगिता आधारित टेस्ट, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए डांस, म्यूजिक, स्पोकन इंग्लिश, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं स्टोरी टेलिंग जैसी गतिविधियों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेलों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
ओलंपियाड 5 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भारती निकेतन स्कूल परिसर में आयोजित होगा। विद्यार्थियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ शहर में बस सेवा उपलब्ध रहेगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए घूमचक्कर से सुबह 10 बजे से 10:50 बजे तक बस की व्यवस्था की गई है। ओलंपियाड में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपना लंच साथ लाने की सलाह दी गई है।
संस्थान ने अभिभावकों से अधिकाधिक संख्या में अपने बच्चों का पंजीकरण करवाकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ 7014444381, 8854917965, 8696626052 एवं 9414417321 पर संपर्क किया जा सकता है। बच्चे व अभिभावक इस लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है:–  https://forms.gle/hbkAnGfsWeGwnUbZ9