Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2026। क्षेत्र में 400 साल पुराने प्रसिद्ध रोहिड़ा धाम के लिए आखिरकार गैर मुमकिन रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। अब इस मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए सड़क का निर्माण हो सकेगा। जिससे मंदिर विकास को गति मिल सकेगी।
बुधवार को कितासर भाटियान में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में सरपंच भंवरलाल पूनियां ने श्रीकरणी माता के लाखों भक्तों की आस्था के केंद्र रोहिड़ा धाम तक आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं होने की बात कहते हुए प्रशासन से रास्ता देने की मांग की। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने समस्या की गंभीरता को समझा और कार्मिकों के साथ मौका निरीक्षण किया। शर्मा ने तुरंत समस्या के समाधान के निर्देश दिए। राजस्व विभाग ने शिविर में ही कार्रवाई को पूरा किया और रोहिड़ा धाम के मार्ग को राजस्व रिकॉर्ड में “गैर मुमकिन रास्ता” घोषित किया। ग्रामीणों ने 400 सालों से खड़ी इस समस्या का समाधान करने पर प्रशासन का आभार जताया।
मिला रास्ता, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरात्रि के दिनों में करणी माता मंदिर के प्रसिद्ध रोहिड़ा धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते है। विदित रहें माँ करणी के यहां रहने और चमत्कार संबंधी अनेक कथाएं इस धाम की प्रचलित है। यहां रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज होने से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन बढ़ सकेगा। अब यहां सड़क निर्माण हो सकेगी जिससे मंदिर के विकास में भी सहयोग मिलेगा और श्रद्धालुओं के लिए आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।