Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2026। 5 जून शुक्रवार को करीब तीन सप्ताह तक श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पांच राज्यों में सैंकड़ों किलोमीटर तक सफर कर एक नाबालिग की तलाश की, आखिरकार ये तलाश मंगलवार को पूरी हुई और पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर उसके बयान करवाए। युवती को नारी निकेतन बीकानेर भेज दिया गया है।
6 जून को दर्ज गुमशुदगी में आड़सर बास निवासी एक नामजद आरोपी के खिलाफ पिता ने मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में एएसआई देवाराम की टीम ने युवती की तलाश शुरू की। देवाराम मय टीम ने लोकेशन व सीसीटीवी के माध्यम से युवती को राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब, यूपी, व उत्तराखंड तक ढूंढा। आखिरकार पुलिस ने मंगलवार को युवती को दस्तयाब कर लिया। युवती के माता पिता ने भी उसके मिलने से राहत की सांस ली।