Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2026। ग्राम पंचायत धनेरू में शुक्रवार को ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, प्रशासक मोहन स्वामी, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, सहायक विकास अधिकारी रामदयाल जाखड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। शिविर में राजीविका स्वयं सहायता समूह धनेरू का रजिस्ट्रेशन किया गया। समूह के सदस्यों ने प्रशासन का आभार जताया। शिविर में भाजपा के आईदान पारीक ने उपखंड अधिकारी को गांव में सीवरेज लाइन डलवाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। पारीक ने बताया कि गांव के मेघवालों के मोहल्ले तथा बाबा रामदेव मंदिर के आसपास बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। पारीक ने प्रशासन से जल्द सीवरेज लाइन का निर्माण करवाकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विदित रहें कल शनिवार को शिविर ग्राम पंचायत दुसारणा पंडरिक और जोधासर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।