Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-06-16 at 20.45.40
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2026। मानव जन जागृति संस्थान के बैनर तले गांव मोमासर के उत्तरादा बास स्थित अंबेडकर भवन में मंगलवार को “सर्व समाज के प्रतिभा सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन-2026” का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ताराचंद कताला ने की, मुख्य अतिथि संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला रहें। संस्था के सदस्य एवं प्रधानाचार्य अशोक बबेरवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, बबेरवाल ने कहा कि प्रदेशभर में सर्व समाज के हित में कार्य करते हुए संस्था जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा, सामाजिक सहयोग एवं जनजागरण के माध्यम से सशक्त बनाने के प्रयास कर रहा है। मुख्य अतिथि सौदागर कांदेला ने कहा कि संस्था में मानवता को सर्वोपरि रखा गया है और सामाजिक समानता, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बेटा-बेटियों को शिक्षा व रोजगार के लिए नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरण, विवाह में सहयोग करने, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास कर रहा है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के महासचिव मनराज कांटीवाल, सचिव गजानंद परिहार, शंकरलाल तांदेड़ा, प्रशासक प्रतिनिधि जुगराज संचेती, थानमल भाटी, पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, जगदीश प्रसाद राणा, नत्थाराम कताला एवं शिक्षाविद् नानूराम परिहार सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। अतिथियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का साफा, शॉल, माला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के 105 प्रतिभावान विद्यार्थियों, नव नियुक्त कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मालाराम सातलेरा, मंगलाराम घोटिया, संतलाल सांडेला , धन्नाराम बरोड़, श्रीमती रामकोरी, मदनलाल बीरट, मोहनलाल चालिया, शिक्षक सीताराम कताला, रामकरण बारोटिया, सहीराम जनागल, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकरलाल कताला, हुलासाराम भूंडण, जतनलाल कताला, सांवरमल बरोड़, अशोक कुमार, व्याख्याता ओमप्रकाश, शिक्षक विनोद कुमार, किशन बरोड़ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रदेश समन्वयक संतश्री भंवरलाल कमलिया, संयोजक बीरबल कुमार कताला, सह संयोजक भगवानाराम बरोड़, सदस्य लिछमण सिंह बीदावत, ताजाराम फौजी व सीताराम चालिया ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरिकृष्ण कताला ने किया।