Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2026। क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर रेल विभाग से आई है। बीकानेर हरिद्वार बीकानेर ट्रेन में एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया गया है।
सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को बीकानेर से चलकर नापासर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, के रास्ते हरिद्वार जाने वाली इस ट्रेन में अतिरिक्त यात्री भार देखते हुए रेलवे ने 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 08.06.26 से 29.06.26 तक एवं हरिद्वार से दिनांक 09.06.26 से 30.06.26 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है। इस बढोतरी के बाद इस ट्रेन में 3 थर्ड एसी, 7 द्वितीय शयनयान (1 द्वितीय शयनयान दिनांक 30.06.26 तक अस्थाई), 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बें होंगे।