Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2026। हाइवे पर रात करीब 9 बजे एक साल की मासूम के सपनों एक ट्रक रोंद गया। मासूम के पिता हिट एंड रन मामले के शिकार हो गए और परिवार में माहौल गमगीन हो गया है।
गांव बिग्गा निवासी 25 वर्षीय बाबूलाल पुत्र धन्नाराम मेघवाल अपने ननिहाल गांव परसनेऊ जाने के लिए घर से रवाना हुआ। करीब 9 बजे वह बिग्गा सटेण्ड पर बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक ट्रक ट्रेलर के चालक ने लापरवाही व तेजगति से उसे टक्कर मार दी। स्टेण्ड पर ही खड़े गांव के सरपंच जसवीर सारण व रमेश जाखड़ ने उसे संभाला और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और कितासर की ओर भाग छुटा। गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा किया और उसे बिग्गाबास रामसरा स्टेंड के पास खड़ा पाया। चालक फरार हो गया। मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश पुत्र धन्नाराम मेघवाल ने ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।
परिवार में मचा कोहराम, मोहल्ले भर में माहौल हुआ गमगीन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक बाबूलाल एक साल की एक मासूम बेटी का पिता था। बाबूलाल सात भाई व तीन बहनों में नौवें नबंर पर था और परिवार में व्यवहार कुशल होने के साथ मेहनती भी था। 25 वर्षीय भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मोहल्ले भर में माहौल गमगीन हो गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस द्वारा परिजनों को सौंप दिया गया है। सरपंच जसवीर सारण ने घटना पर शोक जताया व बिलखते परिजनों को सांत्वना दी।