Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2026। बीदासर रोड पर मिले महिला के शव के मामले में अपडेट मृतका की पहचान के बारे में आई है। मृतक श्रमिक महिला है और अपने पति फूलचंद भील निवासी जिला झालावाड़ के साथ प्रताप बस्ती में रह रही थी। पति गायब है और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस पति की तलाश में जुटी है। वहीं मृतका का नाबालिग बच्चा घूमचक्कर पर अपनी माँ की तलाश घूमते हुए पुलिस को मिला है। पुलिस उसे थाने ले गई है। महिला की शिनाख्त बच्चे से अभी नहीं करवाई गई। वहीं घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्र करने के लिए डॉग स्कॉवयड टीम व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा हत्या कारणों की पड़ताल की जा रही है।