Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़, मोमासर व सेरूणा की ईदगाहों में गुरूवार सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एकत्र होकर नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। सभी ने एक दूसरे को मुबारक बाद दी। ईदगाह के बाहर मेले का माहौल रहा। वहीं महिला वर्ग ने घरों में नमाज अदा की और परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी। लोगों ने जरूरतमंदों को जकात देने की रस्म भी अदा की।
श्रीडूंगरगढ़ की बड़ी ईदगाह में जामा मस्जिद के ईमाम फजले हक अशरफी ने सुबह 7 बजे नमाज अदा करवाई। बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे और एक दूसरे को ईद की मुबारक दी। सीओ निकेत पारीक सहित थाना पुलिस दल भी ईदगाह पहुंचा व सभी को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर मेले का माहौल छाया रहा। बच्चों में ईद का खूब उत्साह नजर आया। बच्चों ने खिलौने गुब्बारें भी खरीदे। मुस्लिम घरों में भी ईद का जश्न मनाया जा रहा है।
क्षेत्र के गांव मोमासर में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई व मुस्लिम धर्मावलंबियो ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। गांव सेरूणा में भी मस्जिद गुलशन ए अशफाक परिसर में नमाज अदा की गई। आस पास के गांवो से भी अकीदतमंद पहुंचे और खुदा के सजदे में सिर झुकाकर अमन चैन की दुआ मांगी। मस्जिद के इमाम कारी खुशी मोहम्मद अशरफी ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सेरूणा थाना स्टाफ भी मौजूद रहा व सभी को मुबारकबाद दी।