Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2026। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जोधपुर 7 राज बटालियन एनसीसी बीकानेर एवं सेसोमूं स्कूल श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी कैम्प के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में एआरओ डायरेक्टर कर्नल अंकुर कुमार ने एनसीसी कैडेट को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया तथा एनसीसी ए, बी, सी प्रमाण-पत्र के मिलने वाले फायदों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने बताया कि सेना में शामिल होकर युवा देश की सेवा के साथ-साथ बेहतर कैरियर, उच्च प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सम्मानजनक जीवन प्राप्त करते हैं। आज के युवाओं में सेना के प्रति बढ़ता उत्साह राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट को सेना भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक तैयारी एवं लिखित परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कैडेटस् ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया।
एनसीसी कैडेटस् के वार्षिक प्रशिक्षण के दौरान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आगाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज सेवा, मानव कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत एक अनोखी पहल मानव सेवा समिति, जयपुर द्वारा सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित 7 राज बटालियन एनसीसी के वार्शिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आगाज किया गया। सेवा समिति की अध्यक्षा सुमन सिंह एवं चिकित्सा प्रभारी अनु चौहान ने एनसीसी कैडेट को इस अभियान में जोड़ने पर बल दिया एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। समिति के सदस्यों ने कहा कि नशा समाज एवं परिवार को कमजोर करता है तथा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। संस्था लगातार जनहित कार्यों, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रही है। 7 राज बटालियन सीओ कर्नल नारायण सिंह एवं ए. ओ कर्नल एम. एस. निज्जर द्वारा समाज सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने की फायरिंग प्रैक्टिस
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स को फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया। ए, बी एवं सी प्रमाण-पत्र परीक्षा की तैयारी कर रहे कैडेट्स ने .22 राइफल से फायरिंग अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सुरक्षा नियमों, हथियार संचालन एवं निशानेबाजी की तकनीकों की जानकारी भी दी गई। शिविर में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सैन्य कौशल का विकास करना है।
साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर के पांचवें दिन श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कैडेट्स को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए भविष्य में सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। 7 राजस्थान बटालियन के सीओ कर्नल नारायण सिंह एवं ए.ओ कर्नल एम. एस. निज़्जर कैंप प्रबंधन द्वारा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम कैडेट्स के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।