Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2026। गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं में भी ईजाफा होने लगता है।
क्षेत्र के गांव इंदपाल गुसाईंसर में अमृतवासी मार्ग पर स्थित चैनाराम पुत्र भोजाराम मेघवाल की ढाणी में गुरूवार शाम को अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के सदस्य ढाणी के कुछ दूरी पर ही लाइन बदलने का कार्य कर रहें थे। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया व पीड़ित की बहन ने ट्यूबवेल चालू कर पानी चलाया। मौके पर पहुंचे खेत पड़ौसियों ने आग पर काबू पाने में मदद की। चैनाराम ने बताया कि आग से मूंगफली बिजाई के लिए तैयार किया गोटा बीज 5 क्विंटल, ईसबगोल और मैथी का बीज, गेहूं, कपड़े और घरेलू उपयोग बर्तन, नगदी, गहने इत्यादि सामान जलकर खाख हो गया। पीड़ित ने सरपंच को सूचना दी व शुक्रवार सुबह सरपंच प्रतिनिधि सुभाष नायक ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और प्रशासन को देते हुए किसान परिवार की मदद की अपील की है।