Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2026। 20 मई को देश के दवा विक्रेताओं की हड़ताल रहेगी। इसी के तहत कस्बे के दवा विक्रेता भी हड़ताल पर रहेंगे और अपने प्रतिष्ठान बन्द रखेंगे। इसको लेकर केमिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मंागों को लेकर चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मूंधड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन दवाईयों की बिक्री पर रोक लगाने, बाजार में बिक रही नकली दवाईयों की ब्रिकी पर सख्ती, नकली दवाईयों का कारोबार पूर्णतया बंद, झोलाछाप डॉक्टरों से देश को बचाने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। इसको लेकर बुधवार सुबह एसोसिएशन से जुड़े सभी दवाई विक्रेता तुलसी अस्पताल के पास सुबह 9 बजे पहुंचेंगे। यहां से पैदल उपखण्ड कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।