Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंगफली से सरकारी गोदाम भरे है और बाजार में किसानों को बीज अत्यधिक मंहगे दामों में मिल रहे है। प्रदेश की सरकार किसानों को बीज उपलब्ध करवाए और स्टॉक को समयबद्ध ढंग से निस्तारण करें। इस विषय पर गम्भीरता से संज्ञान लिया जाए। ये सुझाव देते हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और उन्हें पत्र सौंपा। उन्होंने बीकानेर संभाग के किसानों की मांगों का हवाला देते हुए राहत देने की बात कही।
बता देवें क्षेत्र के रत्तीराम गोदारा ऊपनी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर सरकारी स्टॉक से किसानों को बीज मुहैया करवाने की मांग की। गोदारा ने बताया कि किसान मूंगफली बिजाई की तैयारी कर रहें है। ऐसे में उन्हें रियायती दरों पर बीज उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। गोदारा ने चौधरी को बताया कि बाजार में जब किसान की मूंगफली की उपज आती है तब सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए गोदामों को खाली करती है, जिससे मूंगफली का बाजार भाव गिर जाता है जिससे किसानों को नुकसान होता है। वहीं बिजाई से पहले सरकार द्वारा मूंगफली देने से किसानो को सस्ता बीज उपलब्ध हो सकेगा। इसके अतिरिक्त किसानों को मिलने वाली बीमा राशि में विसंगतियों की बात कहते हुए सुधार की मांग की गई। उनके साथ बीकानेर संभाग के अन्य किसान भी साथ रहें और किसान हित मे चर्चा की गई। गोदारा ने बताया कि चौधरी ने किसान हित मे सदैव सक्रिय रहकर कार्य करने का आश्वासन दिया।