Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2026। टाटा पॉवर की बिजली लाईन का कार्य गांव डेलवां में किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर रूकवा दिया। इस मामले में गुरूवार सुबह एक महिला सहित चार किसानों की गिरफ्तार का विरोध और मुआवजा देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में किसानों ने पुलिस थाने का घेराव किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और उन्हें पुलिस थाने में घुसने से रोकने पर यहां माहौल गर्म हो गया। पुलिस अधिकारी व किसान नेताओं द्वारा समझाईश करने के बाद प्रदर्शनकारी ट्रोमा सेंटर के धरना स्थल पर लौट आए। घेराव में शामिल होने किसान सभा के नागौर जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड़, सुजानगढ़ से रामनारायण रूलानिया, लोसल से कानाराम कोक, सुरेश बाजिया व बीकानेर पूर्व जिला मंत्री जेठाराम लाखुसर गुरूवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए। घेराव में जिला सचिव अशोक शर्मा ,गिरधारी जाखड़, मुखराम गोदारा, सत्तुनाथ सिद्ध, सरपंच सुनील मेघवाल, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा सहित अनेक किसान पहुंचे। यहां थाना परिसर में प्रवेश को लेकर गहमा गहमी का माहौल बन गया और जमकर नारेबाजी की गई।
प्रतिनिधि मंडलों की वार्ता में नहीं बनी सहमति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस थाना परिसर में कंपनी प्रतिनिधि मंडल और किसानों के प्रतिनिधि मंडल में लंबी वार्ता चली। किसानों का प्रतिनिधि मंडल ने बिजली लाइन डालने से पहले किसानों के खाते में मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़ा रहा। नतीजन दोनों पक्षों में शाम तक कोई सहमति नहीं बनी है।
कल होगी डेलवां के बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा कल क्षेत्र के गांव डेलवां में किसान पंचायत की घोषणा की गई है। सभा सदस्यों ने डेलवा रोही के सभी प्रभावित किसानों की सहमति से आगामी रणनीति तय करने की बात कही। कल सभा सदस्यों व किसानों की पंचायत में इस मामले पर विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा।