Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-26 at 16.04.33
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2026। आड़सर बास के सैनजी मंदिर में दिवंगत राधेश्याम नाई की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने नाई को श्रद्धाजंलि देते हुए समाज के प्रति उनके दायित्वपूर्ण बोध को प्रेरणीय बताया। सुथार ने कहा कि सैन समाज या अन्य किसी समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में वे सदैव सक्रिय भागीदारी निभाते रहें है। सभा में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने उनके अचानक निधन का परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं नागरिक विकास परिषद के तुलसीराम चोरड़िया ने नाई के मिलनसार व्यवहार को याद किया। सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने श्रद्धाजंलि देते हुए उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की। अध्यक्ष ने बताया कि सभा में सैन समाज के मौजिज लोग शामिल हुए वहीं बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए व दिवंगत को पुष्पाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में श्रवणकुमार फुलभाटी मोमासर, कमल किशोर नाई, आशीष जाड़िवाल, भरत सुथार, श्याम पुरोहित सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।