Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2026। रविवार को आड़सर बास के सैन जी मंदिर में सैन समाज के नामचीन समाजेसवी राधेश्याम नाई की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
नाई सैन समाज के प्रतिष्ठित ठेकेदार थे जो रायपुर में कार्यरत थे। नाई सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाते व विभिन्न आयोजनों में सक्रिय सहयोगी रहे थे। इनका देहांत 22 अप्रैल 2026 को अचानक ह्दयाघात से हो गया। नाई समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि सैन जी मंदिर आड़सर बास में 26 अप्रैल 2026 की सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सैन समाज के मौजिज लोगों सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता व सर्व समाज के नागरिकों द्वारा सभा में शामिल होकर नाई को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। अध्यक्ष ने सैन समाज के सभी कार्यकर्ताओं व सदस्यों को श्रद्धाजंलि सभा में शामिल होकर दिवंगत राधेश्याम नाई के प्रति संवेदनाएं प्रकट करने का आग्रह किया है।