Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2026। क्षेत्र के गांवो में कुश्ती दंगल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने की कवायद कर रहें है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए सामाजिक भागीदारी निभाई।
गांव सांवतसर की चौपाल पर बुधवार शाम को दंगल का आयोजन किया गया। मैदान पर माला उठाने की प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें सांवतसर के इंद्रजीत धारणियां ने 57 किलो का माला उठा कर प्रतियोगिता जीत ली। दंगल में 16 पहलवानों ने कुश्ती का प्रदर्शन किया। जिसमें श्रवण बिश्नोई फुलदेसर विजेता रहें और विजेता को 51 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं उपविजेता गब्बरसिंह गुरदासपुर को 11 हजार नगद पुरस्कार दिया गया। सभी खिलाड़ियों को 1 लाख 51 हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में गांव के बुजुर्ग व युवा कुश्ती देखने एकत्र हुए और पहलवानों का हौसला बढ़ाया। युवाओं ने दंगल आयोजन में रूचि दिखाई।