Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में बुधवार शाम को माहेश्वरी सभा श्रीडूंगरगढ़ की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य रामचंद्र राठी ने चुनाव की घोषणा की। चुनाव अधिकारी बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा नियुक्त नंदकिशोर राठी कालूबास ने विधिवत चुनाव संपन्न करवाए। राठी ने बताया कि आमसभा में उपस्थित सभी मौजिज लोगों ने सर्वसम्मति से तीन वर्षीय कार्यकारिणी में आड़सर बास के नारायण प्रसाद कलाणी को अध्यक्ष पद के लिए चुना। वहीं मंत्री पद के लिए भैरूंदान मोहता का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी ने सभी समाज बंधुओं का शांतिपूर्ण प्रक्रिया संपन्न करने पर आभार जताया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फुलमाला पहना कर सम्मान किया गया। वहीं कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर संजय करनाणी सहित बड़ी संख्या समाज के लोग उपस्थित रहें।