Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट परिसर में चुनावी उत्साह के साथ शाम 5 बजे संपन्न हो गए। श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के 122 मतों से 110 वोट पोल हुए है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सीनियर अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, ओमप्रकाश पंवार, अध्यक्ष ललित मारु, अनिल धायल, सत्यनारायण प्रजापत, गोपीराम जानू, कैलाश सारस्वत, पंकज पंवार, सोहन सिद्ध, महेंद्र सिंह मान, ओमप्रकाश मिरल, भागीरथ सिंह, राजूराम जाखड़ आदि कोर्ट परिसर में डटे रहें। चुनाव अधिकारी पूनम चंद मारु ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी का आभार जताया। बता देवें बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में कुल 234 उम्मीदवार मैदान में है और 84,200 अधिवक्ता मतदाता के तौर पर वोट दिए है। 23 सदस्य पदों के लिए चुनाव की मतदान प्रक्रिया प्रदेश भर में संपन्न हुई है। करीब 2 माह बाद परिणाम आने की उम्मीद है।