Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले एवं लंबे समय तक सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य जैसे पदों पर रह कर किसानों का नेतृत्व करने वाले दिवंगत मालाराम जाखड़ एवं पंचायत समिति सदस्य रही उनकी धर्मपत्नी मीरां देवी जाखड़ की प्रतिमाओं का अनावरण रविवार को उनके पैतृक गांव इंदपालसर हीरावतान में भव्य समारोह के साथ होगा। गांव में जाखड़ परिवार द्वारा निर्मित उनके स्मारक पर आयोजन की तैयारियों का अंतिम रूप दे दिया गया है एवं बड़ा पांडाल, डोम व विशाल मंच सजा कर तैयार कर दिया गया है। दिवंगत मालाराम जाखड़ के पुत्र एवं ग्राम पंचायत इंदपालसर सांखलान के सरपंच भवंरलाल जाखड़ ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे सुदंरकांड के पाठ होगें एवं सवा नौ बजे से प्रसादी वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद शुरू होने वाले समारोह में सवा दस बजे दोनों प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा। जाखड़ परिवार के श्रीराम, रूपाराम एवं भंवरलाल जाखड़, नरसाराम जाखड़, गिरधारीलाल जाखड़, एडवोकेट राजूराम जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़ आदि ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव मूलाराम भादू भी आयोजन स्थल पर पहुंचे व तैयारियों का जायजा लिया। भादू ने बताया कि दिवंगत किसान नेता मालाराम जाखड़ को श्रृद्धांजलि देने के लिए प्रदेश भर से पहुंच रहे कांग्रेस नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करने के लिए गांव इंदपालसर के सभी बासों के ग्रामीण तैयार है और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। इस आयोजन का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
अतिथि रूप में प्रदेश भर से पहुंचेगें कांग्रेस नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच भंवरलाल जाखड़ ने बताया कि मूर्तियों का अनावरण करने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें एवं समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद नरेन्द्र बुडानिया करेगें। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में चूरू सांसद राहुल कस्वां, नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, भंवरसिंह भाटी, गोविंदराम मेघवाल, वीरेन्द्र बेनीवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक, भूदान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण कडवासरा, एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रतनगढ़ विधायक फुसाराम गोदारा, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, राजगढ़ से पूर्व विधायक कृष्णा पूनियां, श्रीडूंगरगढ़ प्रधान सावित्री गोदारा, पूर्व जिला प्रमुख सुनीता तर्ड, सुशीला सिवंर, यशपाल गहलोत, कित्तासर सरपंच भंवरलाल पूनियां, पूर्व प्रधान सूरजमल भूंवाल एवं स्वागतकर्ता के रूप में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ राजेन्द्र कुमार मूंड, वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान अध्यक्ष कृष्ण कुमार जाखड़, कांग्रेस प्रदेश महासचिव मूलाराम भादू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, युवा नेता हेतराम जाखड़, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध, श्रीराम भादू, युवा नेता डॉ विवेक माचरा आदि को आमंत्रित किया गया है।