Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2026। सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का मनोरंजन से भरपूर आयोजन अपने अंतिम दौर में आ गया है। मेला अब मात्र दो दिन और शेष है और क्षेत्रवासी इन्हीं दो दिनों में मेले का लुफ्त उठा सकेंगे। मेला प्रांगण को भव्य रंगीन रोशनियों से सजाया गया है, और यहां पहुंचकर मेला प्रेमी खूब सेल्फियां ले रहें है। मेला संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेला अंतिम दौर में है। मेले में बड़े बड़े और नए झूले मेला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए है। यहां खाने खजाने की एक से बढ़कर स्टालें लगी है। वहीं घरेलू सामानों की खरीद के लिए किफायती दरों पर अनेक स्टालें लगी है। क्रॉकरी आयटमों में महिला वर्ग की खासी रूचि है वहीं अचार, खाटा चूरी के दर्जनों प्रोडक्ट की दुकान पर भीड़ उमड़ रही है। शर्मा ने क्षेत्रवासियों से आगामी दो दिनों में मेला भ्रमण करने का आग्रह करते हुए लोक मनोरंजन का आनंद लेने की बात कही।