Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260329-WA0012
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2026। मार्च माह के अंतिम रविवार को क्षेत्र में धार्मिक जयकारे गूंजे और भक्तों की टोलियां अपने इष्ट के दर्शन करने नाचते गाते रवाना हुई। पढें कस्बे से रविवार को रवाना हो रही 2 धार्मिक यात्राओं की खबर।
1- नाचते गाते रवाना हुई खाटू के लिए डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम पैदल यात्रा सेवा समिति के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़ से खाटू धाम के लिए डाक ध्वजा रविवार सुबह रवाना हुई। आडसर बास स्थित श्याम मंदिर में विधिवत पूजन एंव विशेष आरती के बाद डीजे पर नाचते हुए श्याम भक्त रवाना हुए। जुलूस के रूप में पहले घासमंडी रोड स्थित श्याम धोरा मंदिर भी पहुंचे व वहां बाबा के दर्शन कर खाटू के लिए दौड़ लगानी शुरू की। यात्रा में सभी शामिल हुए भक्तों का विशेष ड्रेस कोड रखा गया है एवं केवल पंजीकृत यात्री ही चांदी की डाक ध्वजा हाथ मे लेकर दौड़ लगा रहे है। बाबा का भव्य श्रंगारित दरबार भी यात्रा में सजाया गया है एंव यात्रा में शामिल यात्री लगातार बारी बारी से दौड़ते हुए रविवार शाम तक खाटू पहुंच जाएंगे। वहां बाबा कर दरबार मे दर्शन कर धोक लगाएंगे एवं चांदी की ध्वजा व मन्नतों की डाक बाबा को समर्पित करेंगे।

2- बालाजी भक्तों ने किया सुंदरकांड, शाम 4 बजे होंगे सालासर के लिए रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चैत्र पूर्णिमा के मौके पर सालासर बालाजी के दरबार मे पैदल यात्रा से हाजिरी लगाने वाले कस्बे के बालाजी भक्त श्री सालासर पैदल यात्री संघ कालुबास के बैनर तले आज शाम 4 बजे रवाना होगी। रवानगी की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम को संघ रवानगी स्थल पारीक चौक पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड के बाद यात्रा की तैयारियों के पूर्ण होने की समीक्षा की गई एंव संघ अध्यक्ष रामवतार पारीक ने सभी यात्रियों से सहयोग व अनुशासन बनाये रखने की अपील की। संघ रविवार शाम को वार्ड 40 स्थित संघ रवानगी स्थल पर बाबा के धोक लगा कर नाचते गाते जुलूस के रुप में रवाना होगा। एंव 2 अप्रैल को सालासर पहुंच कर बाबा के दर्शन करेंगे।