Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-03-23 at 19.51.06
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2026। सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का रंगारंग आयोजन जारी है। रविवार व सोमवार को सुहावने मौसम में शाम होते ही बड़ी संख्या में मेला घुमने लोग उमड़े। यहां झूलों का आनंद लेते हुए ज्यूस, आइसक्रीम, बंबईया भेल, चना मसाला, कुल्फी, बर्फ का गोला सहित अनेक व्यंजनों का लुफ्त उठा रहें है। यहां घरेलू सामानों की खूब खरीददारी हो रही है वहीं युवतियों को इमिटेशन ज्वेलरी खासी पसंद आ रही है। कपड़े व प्लास्टिक सामानों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। सभी प्रकार के किचन वेयर और क्राकरी की दुकानों पर भी खासी रौनक छाई है। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में बड़े और नए झूलों के साथ बड़े डोम में अनेक दुकानें सजी है। जिनमें किफायती दामों में विभिन्न प्रकार के सामान मिल रहें है।