Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2026। दहेज प्रताड़ना के आरोप मे पति के खिलाफ उसकी पत्नी ने विवाह के 10 साल बाद मामला दर्ज करवाया है।
गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी मनोज नायक ने अपने पति ओमप्रकाश नायक पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले उसके पीहर बलरामपुर, राजलदेसर में उसका विवाह आरोपी के साथ संपन्न हुआ। आरोपी तभी से शराब के नशे में मारपीट करने, दुर्व्यवहार करते हुए एक लाख नगदी व मोटरसाइकिल की मांग करने, तीन बच्चों सहित उसे घर से निकाल देने, बिना नगदी व बाइक के घर में नहीं घुसने की धमकी देने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि 24 दिसंबर को पति ने आइंदा मारपीट नहीं करने व बच्चों का भरण पोषण करने का शपथ पत्र भी दिया। परंतु वह नहीं माना और 2 फरवरी 2026 को शराब पीकर गंदी गालियां देते हुए मारपीट की और तीनों बच्चों सहित उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच एसआई रतनलाल करेंगे।