Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2026। शनिवार को होली के त्योहार को देखते हुए बाजार में व्यवस्था सुचारू करने के लिए पालिका प्रशासनिक दल एक्टिव मोड में कार्रवाई करते हुए नजर आया। तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा पालिका दल व एसआई पवन कुमार मय पुलिस जाप्ते के साथ बाजार पहुंचे। घुमचक्कर से रानी बाजार तक मार्ग के बीच में खड़े करीब 50 बाइकें व वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। बड़ी कार्रवाई से बाजार में हलचल मच गई है। शर्मा ने बताया कि जो वाहन व बाइकें रास्ते के बीच में खड़े है उन्हें हटवाया गया है। जिनमें मालिक आ गए उनसे समझाईश की गई वहीं जिनमें मालिक वाहन खड़े कर चले गए उन्हें सीज कर दिया गया है। शर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया कि मुख्य बाजार में पालिका द्वारा बनाए गए पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्किंग की जाए। वहीं दुकानों के बाहर रखा सामान भी हटवाया गया। वहीं कहीं कहीं सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की गई है। शर्मा ने बताया कि रविवार को फिर से समझाईश की जाएगी और नहीं मानेंगे उनके चालान काटकर पाबंद किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जमादार सुनील, बनवारी लाल, ललिता देवी, सुमित्रा देवी सहित पालिका दल मौजूद रहा।