Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम को विधानसभा में कृषि व सहकारिता मांगो पर बोलते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने दोनों विभागों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवाज बुलंद की। विधानसभा में सारस्वत कांग्रेस पर जमकर बरसे और भाजपा सरकार को किसानों के लिए काम करने वाली सरकार बताया।
विधायक ने उठाई ये मांगे..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने सिचिंत क्षेत्रों की तरह श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को डिग्गियों के लिए अनुदान दिए जाने व डिग्गियां बनाने की अनुमति देने की मांग की। विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 36 कृषि पर्यवेक्षक पद स्वीकृत है। बींझासर, गुसाईंसर बड़ा, डेलवां, समंदसर, के सात गांवो में करीब 1000 कृषि कुएं है, यहां गुसाईंसर बड़ा कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय का सृजन करने की मांग रखी। उन्होंने पॉली हाऊस निर्माण के लिए अनुदान व पॉली हाऊस का साइज बढ़ाए जाने की मांग की, वहीं प्याज भंडारण गृह का नाम बदल कर भंडारण गृह रखें जाने की मांग की, जिससे किसान केवल प्याज के अलावा सभी कृषि उत्पादों का भंडारण कर सकें, और योजना में उन्हें अनुदान मिल सकें। सहकारी समिति के लोगों द्वारा यूरिया व डीएपी को लेकर की जा रही बदमाशी रोकें जाने, ब्लैक में खाद बेचना बंद करवाए जाने की मांग करते यूरिया व डीएपी खरीद के लिए भी सिचांई ट्यूबवेल का बिल अनिवार्य किए जाने की मांग की।
कांग्रेस पर खूब बरसे विधायक..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कांग्रेस पर अनेक आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस को किसानों के बारे में बोल-बोल कर, किसानों को ही लूटने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि किसानी-किसानी कर लूटने वालों का समय चला गया है, अब आज किसान इन्हें समझ चुका है। कांग्रेस ने 2 लाख रूपए कर्ज माफ करने की बात कहकर राज में आई और पांच साल किसानों को खूब ठगा है। इस दल ने एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया और किसान आत्महत्याएं करते रहें। उन्होंने विधायक नरेंद्र बुढानियां पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप लगातार राज में रहें, परंतु चूरू, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का भट्टा बिठा दिया। इसे सबसे पिछड़ा स्थान रखा, भाजपा के भैरोंसिंह शेखावत ने बूंद बूंद पद्धति देकर क्षेत्र का नक्शा बदल दिया। आज अंचल में टी गार्डन की तरह खेत नजर आ रहें है। विधायक ने सहकारिता मंत्री गोतम दक का एमएसपी पर मूंगफली 40 क्विलंट करने पर आभार जताया। उन्होंने सहकारी समिति के ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए किसानों को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगातार देश पर राज किया परंतु किसानों के लिए किए गए काम नहीं गिनवा सकती है। उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड लाने और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत द्वारा बूंद-बूंद पद्धति लाकर किसान का भला करने की बात कही।
भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक सारस्वत ने विधानसभा में कहा कि श्रीडूंगरगढ़ व नोखा क्षेत्र मूंगफली की पैदावार का क्षेत्र है और इस क्षेत्र में कांग्रेस ने ऐसे भ्रष्ट ठेकेदारों को पनपाया, जो आज कृषि मंत्री की सजग कार्रवाई पर उनकी शिकायतें करते है। विधायक ने इस माफिया गैंग पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये फर्जी गिरदावरी पर तुलवाई करवाते है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गत वर्ष 12 हजार टोकन काटे गए, इस बार 18 हजार टोकन काटे गए फिर भी किसान तुलवाई से वंचित रह जाते है, ये माफिया 6-6 घंटे टोकन खिड़की दो दिन खुलने पर सारे टोकन कटवा लिए और इस माफिया कारण किसान का नबंर नहीं ही नहीं आता। ये पूरी टीम है, जो भारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। विधायक ने कहा कि सीएम ने उनके आग्रह पर ट्यूबवेल के बिल की अनिवार्यता कर किसानों को राहत देने का काम किया। वहीं इस माफिया के लोगों ने तो गोचर, वन विभाग भूमि, आवासीय भूमि की गिरदावरी कर मूंगफली तुलवाई करवाई और किसानों का हक मार लिया। विधायक सारस्वत ने दोनों विभागों में भ्रष्टाचार करने वाले कार्मिकों, भ्रष्ट पटवारियों व ई-मित्र संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए जाने की मांग की। वहीं विधायक ने सहकारी समिति के गठन के प्रारूप में सुधार करने की मांग भी की, जिससे आमजन इसमें शमिल हो सकें।