Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

समंदसर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में नवनिर्मित सरसजी महाराज के मंदिर में आगामी 4 मार्च 2026 को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस समारोह के लिए गुरूवार को गांव समंदसर में पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें सारस्वत समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। पंडित पवन सारस्वत ने बताया कि समारोह में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन व नृत्य कलाकारों द्वारा जागरण में प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे व मंदिर समिति द्वारा आयोजन की धूमधाम से तैयारियां की जा रही है।


गुसाईंसर बड़ा में शिवकथा में दी शिव भक्ति की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में श्रीकृष्ण गौशाला समिति में शिव महापुराण् कथा के पांचवे दिन गुरूवार को कथा वाचक नंदकिशोर शस्त्री ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को शिव भक्ति की प्रेरणा दी। कथावाचक ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग, बारात का वर्णन, व गणेशजी की उत्पत्ति की कथाओं का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुई व काथा का आनंद लिया।


जाखासर पुराना में भागवत में हुई भगवत चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर पुराना के ठाकुरजी मंदिर में आयोजित भागवत कथा आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कथावाचक माधवदास स्वामी ने भगवत चर्चा सुनने का महात्म्य बताते हुए भगवान को भक्त के वश में बताया। स्वामी ने भगवान को कृपालु बताते हुए निर्मल व पवित्र मन से उनकी भक्ति करने की प्रेरणा दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए और भागवत संपन्न होने की आरती में शामिल होकर जयकारे लगाए।