Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1- ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति की 24 फरवरी को होगी विस्तृत बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर ट्रॉमा निर्माण संघर्ष समिति का धरना बुधवार को 493वें दिन भी जारी रहा। समिति के बैनर तले धरना स्थल पर बैठक का आयोजन मदनलाल प्रजापत की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की जनता लंबे समय से ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन की मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब तक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और जनसमर्थन के बल पर इसे और मजबूत किया जाएगा। जनवादी महिला समिति की प्रदेश सचिव डॉ. सीमा जैन ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर क्षेत्र की आवश्यकता है। यदि जरूरत पड़ी और संघर्ष समिति द्वारा आह्वान किया गया तो आने वाले संघर्ष में महिलाओं की भी सक्रिय और बड़ी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए महिलाओं की भागीदारी आंदोलन को नई ताकत देगी।
समिति द्वारा घोषणा की गई कि आगामी 24 फरवरी (मंगलवार) को धरना स्थल पर विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें गांव और शहर से बड़ी संख्या में ट्रॉमा समर्थक शामिल होंगे। इस बैठक में आंदोलन की अगली रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में शारदा चौधरी, फरजाना, मदनलाल प्रजापत, गौरव टाडा, राजेंद्र स्वामी, डूंगराराम महिया, सोहन महिया, जावेद बेहलीम, आमिर खोखर, राजकुमार, कन्हैया जाखड़, मालाराम कुलड़िया, भंवर लाल प्रजापत, रामकिशन गावड़िया, प्रकाश गांधी, नारायण नाथ कलवानिया, आदुराम बाना, आशीष जाड़ीवाल, सुभाष, त्रिलोक, सुनील, भावेश, मुकेश, उदाराम, टाइगर, विकी, अशोक, गिरधारी महिया, पूनमचंद कालवा, रूमस्वरूप कालवा, अयूब तंवर, बिजूराम मेघवाल, बाबूलाल सालासर सहित अनेक ट्रॉमा समर्थक उपस्थित रहे। समिति ने स्पष्ट किया कि ट्रॉमा सेंटर निर्माण तक यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

2- खोया-पाया : महिला ने भूल से उतारा किसी ओर का बैग, अब लौटाने के लिए की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव रिड़ी से दो भाई बहन बस में रवाना होकर श्रीडूंगरगढ़ बस स्टैण्ड पहुंचे। उतरते समय गलती से उन्होंने किसी दूसरी सवारी का बैग उतार लिया। रिड़ी के डालूराम जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 3.35 बजे वह और उसकी बहन रिड़ी से रवाना हुए और जब श्रीडूंगरगढ़ बस स्टैण्ड पहुंचे तो उनके बैग के समान रंग होने के कारण भूलवश उसकी बहन ने किसी दूसरी सवारी का बैग उठा लिया। दोनों भाई बहन ये बैग वापिस लौटना चाहते है और अपना बैग लौटोन की अपील कर रहें है। डालूराम ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि किसी का अगर यह बैग है तो इमरताराम 8239092420, शंकरलाल 6378373765 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूलवश अदला बदली हुआ बस में बैग, लौटाने की अपील की।

3- इबादत का माह, कल से शुरू होंगे एक माह के रोजे, इफ्तार का टाइम टेबल जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2026। बुधवार शाम को देश भर में रमजान का चांद देखा गया है। मुस्लिम समुदाय में पवित्र माने जाने वाले रमजान माह के रोजे कल से शुरू होंगे। घरों में पहले रोजे को लेकर उत्साह का माहौल छाया है। जामा मस्जिद के इमाम ने रमजान मुबारक कर इफ्तार का टाइम टेबल जारी किया। कल से मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा होगी।

4- विशेष पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 20 को
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रशासन तथा क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी को प्रातः 9 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट थ्रो, लंबी कूद तथा जैवलिन थ्रो की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण पूर्णतया निशुल्क है। विजेताओं को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों से भाग लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

5- सिंगल यूज प्लास्टिक पर दुकानों का निरीक्षण, 100 किलो प्लास्टिक जब्त
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका द्वारा बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकधाम के लिए बाजार की दुकानों का निरीक्षण किया। नगरपालिका ईओ व तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में 100 किलो प्लास्टिक जब्त की गई। कार्रवाई में राजस्थान प्रदुषण कन्ट्रोल बोर्ड बीकानेर से जेईएन राधेश्याम दर्जी व टीम, पालिका सफाई निरीक्षक करणीदान, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी इंजीनियर अजय शर्मा, सोनू नाई मोहित सारस्वत सहित नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे। ईओ व तहसीलदार ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतया प्रतिबंध है और इसका यूज वर्जित है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।