Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-02-15 at 10.33.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि के महापर्व पर शिवभक्ति का उल्लास मंदिरों में उमड़ रहा है। शिवालयों को फुलों व रोशनियों से सजाया गया है। अलसुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी है और मंदिर प्रांगण हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के मंदिरों में भी भक्त भगवान शिव का विधि विधान से पूजन कर रहें है। हर उम्र व वर्ग का भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के आयोजन में उल्लास के साथ शामिल हो रहें है। कस्बे में हनुमान धोरा मंदिर, हाईस्कूल रोड पर स्थित श्रीश्रीभूतेश्वर मंदिर, सनातन श्मशान भूमि के भूतनाथ मंदिर, धोलिया रोड स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, सिंधी कॉलोनी के झूलेलाल मंदिर, गांव ठुकरियासर के शिव मंदिर, मोमासर बास के बाबोसा मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर के शिवालय, आड़सर बास के श्रीराम मंदिर, श्याम धोरा के शिवालय मंदिर, स्टेशन रोड पर स्थित गणेश मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्त उमड़े है और शिव पूजन कर भगवान से अपने घरों में सुख समृद्धि की कामनाएं कर रहें है। हर घर में व्रत उपवास रखा गया है। अनेक शिव मंदिरों में रात्रि चार प्रहर पूजन के आयोजन भी होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के गणेश मंदिर में स्थित शिवालय में शिव भक्त कर रहें पूजा अर्चना, आरती पूजन से गूंज रहें शिवालय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी के श्रीझूलेलाल मंदिर में सुबह 5:15 बजे विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ, पंडित मांगीलाल उपाध्याय, पंडित अनिल उपाध्याय ने करवाया पूजन, यहां नरेंद्र गुरनाणी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, ललित गुरनाणी, जीतू आलवानी, कपिल भगतानी, भारती आलवानी, परी लालवानी, इशिका संगवानी पूजन सहित अनेक भक्त में पूजन में शामिल हुए। नरेंद्र गुरनाणी ने बताया कि आज शाम 7:15 बजे से यहां चार प्रहर पूजन प्रारंभ होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह से शिवालयों में उमड़े शिव भक्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सनातन श्मशान भूमि में स्थित भूतनाथ मंदिर में हो रहें शिव पूजन के विभिन्न अनुष्ठान, यहां आज रात्रि होगा चार प्रहर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाई स्कूल रोड पर स्थित श्रीश्रीभूतेश्वर मंदिर में शिव पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु, यहां आज रात्रि होगा चार प्रहर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे ग्रामीण श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में उमड़े श्रद्धालु, लगी है पूजा के लिए कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास राम मंदिर में शिवालय में सुबह से हो रहा शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथ जी की बगीची में श्रद्धालु कर रहें शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा मंदिर के शिवालय में हो रहा शिव पूजन अनुष्ठान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेशन रोड पर स्थित गणेश मंदिर में श्रद्धालु कर रहें शिव पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में विधि विधान से पार्थिव शिवलिंग की पूजा संपन्न की जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में स्थित श्रीठाकुरजी बालाजी बाबोसा मंदिर के शिवालय में उमड़ श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित श्याम धोरा मंदिर के शिवालय में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के हनुमानजी मंदिर के पास स्थित शिवालय में उमड़े श्रद्धालु, किया शिव पूजन।