Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के गिरदावर सर्किल ठुकरियासर में गुरुवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में जगदीश प्रसाद को राहत मिली है। जगदीश प्रसाद को राज्य सरकार की ‘गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना’ के तहत वर्मीकम्पोस्ट इकाई निर्माण करवाकर जैविक खेती को बढ़ावा देने पर 10 हजार रुपए के अनुदान की राशि मिली है। जगदीश प्रसाद एवं उनकी पत्नी ने कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेतों के खसरा नंबर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दोनों ने अपने खातेदारी के खेत में गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना अन्तर्गत वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण करवाया। कार्य पूरा होने के बाद वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए और उन्हें सब्सिडी राशि मिली। सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि गोर्वधन जैविक उर्वरक योजना के तहत जैविक उर्वरक उत्पादन हेतु वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थापना हेतु लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम दस हजार रुपए प्रति इकाई आकार अनुसार यथानुपात कृषकों को अनुदान देय है। वर्मी कम्पोस्ट इकाई निर्माणः-बर्मी कम्पोस्ट इकाई की स्थापना के लिये 20 फीट गुणा 3 फीट गुणा 1.5-2.0 फिट आकार की एक बेड की इकाई या 10 फीट गुणा 3 फीट गुणा 1.5-2.0 साईज की 2 बेड की इकाई पर अनुदान देय है। ग्राम उत्थान शिविर में श्रीराम जाखड़ सहायक कृषि अधिकारी, भागीरथ कुलड़िया कृषि पर्यवेक्षक, प्रियंका यादव कृषि पर्यवेक्षक व बनवारी लाल सैनी वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक उद्यान व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
किसान देवीलाल को मिला 40 हजार रूपए का अनुदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में किसान देवीलाल तारबंदी योजना के तहत अपने खेतों के चारों ओर तारबंदी करने पर 40 हजार रुपए के अनुदान की राशि मिली। देवीलाल ने बताया कि पहले फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए रातभर जागकर खेतों की सुरक्षा करनी पड़ती थी या खुद के पैसे खर्च कर रखवाली करवानी पड़ती थी। लेकिन अब वह चिन्तामुक्त है। देवीलाल ने कृषि विभाग से जानकारी मिलने के बाद तारबंदी योजना के तहत सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेतों के खसरा नंबर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और तारबंदी योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दोनों ने अपने खातेदारी के खेतों के चारों ओर तारबंदी का कार्य करवाया। तारबंदी का कार्य पूरा होने के बाद वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए और उन्हें सब्सिडी राशि मिली। सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि तारबंदी योजना के तहत किसानों का लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपए तथा लघु व सीमांत किसानों को 48 हजार रुपए अनुदान देय है। ग्राम उत्थान शिविर में सहायक कृषि अधिकारी श्रीराम जाखड़, कृषि पर्यवेक्षक भागीरथ कुलड़िया, प्रियंका यादव, बनवारी लाल सैनी व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
ग्राम उत्थान शिविर : शुक्रवार, शनिवार व रविवार को होंगे गिरदावर सर्किल्स में होंगे शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले के गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले चरण में 23 जनवरी से 1 फरवरी तक 39 शिविर हुए। दूसरे चरण के शिविर गुरुवार को शुरू हुए। इस चरण में 9 फरवरी तक शेष 38 गिरदावर सर्किल्स पर शिविर आयोजित होंगें। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि शुक्रवार को जालवाली, गडियाला, नाथवाणा, नाथूसर, साधासर, दंतौर, डेलीतलाई और आडसर में यह शिविर होंगे। इसी श्रृंखला में शनिवार को गाढवाला, अर्जनसर स्टेशन, जांगलू, संसारदेसर, बीकमपुर, जीरो आरडी, 2 एडीएम तथा गुंसाईसर में शिविरों को आयोजन किया जाएगा। रविवार को नौरंगदेसर, महाजन, साधुना और शेरूणा में यह शिविर होंगे। वहीं अंतिम दिन सोमवार को देशनोक और केसरदेसर जाटान, खारी चारणान, धीरेरा, शेरपुरा, कक्कू, सत्तासर, गौडू, करणीसर भाटियान और उपनी में यह शिविर होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान जगदीश प्रसाद को मिला योजना का लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। किसान देवीलाल को मिला अनुदान, करवाई खेत के तारबंदी।