Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2026। बुधवार सुबह एक दु:खद खबर दिल्ली से बीकानेर आ रही ट्रेन में एक मासूम बालक की मौत की आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक माँ अपने भाई के साथ बच्चे को लेकर बीकानेर लौट रही थी। अलसुबह 4.30 बजे माता ने अपने बालक को दूध पिलाकर सुलाया। सुबह माँ ने उसे संभाला और उठाने का प्रयास किया परंतु बालक उठा ही नहीं। माता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसी ट्रेन में सवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी रामावतार माली ने एपीजे क्विक एंबुलेंस को सूचना दी और ट्रेन श्रीडूगरगढ़ पहुंचने पर एंबुलेंस व सेवादार स्टेशन पर तैयार मिले। बालक को तुरंत उसकी माँ व मामा के साथ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृत बालक के मामा खारी चारणान बीकानेर निवासी ईश्वरसिंह पुत्र कोडसिंह ने अस्पताल में बताया कि करीब चार माह का बालक मनसुख/हिमांशु पुत्र विष्णुसिंह निवासी रावला, घड़साना को वे दिल्ली एम्स में दिखाकर बीकानेर लौट रहें थे। डॉ कादिर टॉक ने मेडिकल टीम सहित बच्चे को संभाला और बच्चे को बचाने के लिए कई प्रयास किए परंतु उसने प्राण गवां दिए थे। नन्हें बच्चे की मौत से माहौल ट्रेन के डिब्बे में और अस्पताल में गमगीन हो गया, और हर कोई बेहाल माँ को सांत्वना देते नजर आया।