Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2026। सूडसर के उपडाकघर को सूडसर में रखने की मांग जोर पकड़ रही है। गांव में डपडाकघर के बाहर ग्रामीण बुधवार को दूसरे दिन भी धरने पर बैठे है। वहीं बुधवार को एक 11 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल उपखंड कार्यालय पहुंचा और कड़ी नाराजगी जताते हुए उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया है। धरना स्थल पर डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और ग्रामीणों ने डाक विभाग पर पक्षपातपूर्ण रवैया के आरोप लगाते हुए उपडाकघर के स्थानातरंण के निर्णय की निंदा की। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें। धरना स्थल से एक 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड मुख्यालय पहुंचा और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जानकारी दी। इस प्रतिनिधि मंडल में कोडाराम भादू, अशोक शर्मा, मोहनलाल भादू, गोपाला राम जाखड़, सीताराम खोड, पूर्णाराम भादू, मूलाराम गोदारा, हेतराम भादू, ओमप्रकाश सुथार, लालूराम सारण, मालाराम गोदारा शामिल रहें।