Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग टीम ने किसान द्वारा दी गई मुखबिरी से शिकारी मूलचंद बावरी उर्फ मूलाराम को पकड़ा है, जो खेत की रखवाली की आड़ में हिरन शिकार कर रहा था। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि किसान द्वारा सूचना दी गई कि संदिग्ध शिकारी रोही में बकरे खरीदने का बहाना लेकर घूम रहा है। इस सूचना की पुष्टि वन विभाग के अन्य मुखबिर चरवाहों ने भी की। इस पर किसान के फ़ोन से शिकारी को फोन किया गया तो टालमटोल करने लगा। इस पर शक गहराया तो अज्ञात शिकारी की तलाश शुरू की गई व खेतों में बसे हुए किसानों से पूछते पूछते लखासर में रहने वाले शिकारी के डेरे का पता लगाया गया। इसके बाद दबिश दी गई तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद आरोपी को तलाशते हुए युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी से शिकार में प्रयुक्त बंदूक व हिरन के अवशेष भी बरामद किए गए है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में उसने पहले भी शिकार करने की बात स्वीकारी है व आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। कार्यवाही टीम में वनरक्षक सीताराम, राजेन्द्र बारोटिया की विशेष भूमिका रही एंव राजू सेवग, लोकेश मीणा, गिरधारी लाल मदेरणा, किशोर गोदारा, द्रोपदी आदि रेंज स्टाफ सक्रिय रहा।