Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2026। सोमवार को भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गर्ल्स विंग व बॉयज विंग दोनों शामिल हुए व वक्ताओं ने युवाओं को नशा मुक्त होकर राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनने के बारे में प्रतिदिन विचार करने की प्रेरणा दी। स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज सर ने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव सकारात्मक, सतर्क व सजग रहकर समाज व देश का चिंतन रखते हुए उपयोगी नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामीजी के आदर्श अपनाकर राष्ट्रीय चेतना, आत्मविश्वास एवं चरित्र निर्माण के मार्ग पर चलने की भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम में इतिहास के व्याख्याता हनुमान डेलू ने स्वामी विवेकानंदजी के जीवन प्रसंगों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि अल्पायु में ही स्वामीजी ने विश्व पटल पर भारत की आध्यात्मिक चेतना को प्रतिष्ठित किया। डेलू ने स्वामीजी से प्रेरणा लेकर युवाओं को आत्मबल, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का आह्वान किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद पुरोहित, कॉलेज व्याख्याता कुलदीप शर्मा, हिंदी व्याख्याता सीमा भोजक,वरिष्ठ शिक्षक किशनलाल राजपुरोहित ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंदजी के जीवन संघर्ष, साधना और आत्मविश्वास से सीख लेने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित रहें और उन्होंने कार्यक्रम की उपयोगिता पर विचार करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में स्कूल की बालिकाएं व बालक शामिल हुए।