Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2026। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 की चर्चाएं आमजन में खूब होने लगी है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर निर्वाचन विभाग के कार्मिकों ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। चुनाव के संबंध में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के तहत आने वाली दोनों पंचायत समितियां श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की सभी 33 ग्राम पंचायतों और रीडी पंचांयत समिति की सभी 31 ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रगणक और प्रगणक- सुपरवाइजर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को संपन्न हुआ। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के संबंध में ग्राम पंचायतों में वार्डों का पुनर्गठन करके प्रकाशन किया जा चुका है और ग्राम पंचायतों में वार्डों की प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु प्रपत्र ए- 1 तैयार किया जाना है। जिसके विषय में प्रगणकों और प्रगणक- सुपरवाइजर्स को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी शुभम शर्मा ने निर्वाचन के इस महत्त्वपूर्ण कार्य को पूर्ण सजगता और जिम्मेदारी से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित प्रगणक और सुपरवाईजर्स पंचायतीराज निर्वाचन से संबंधित इस समयबद्ध कार्य को सावधानीपूर्वक पूरा करें। मास्टर ट्रेनर्स नौरतमल शर्मा, डॉ मनीष कुमार सैनी और सहीराम भामू ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया। निर्वाचन शाखा से मुकेश झरवाल, पूरब चन्द और सीताराम कूकना ने रजिस्ट्रेशन कार्य किया।