Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2025। क्षेत्र में यूरिया की डिमांड आपूर्ति से कई गुना अधिक है। किसान अधिकृत दुकानदारों के यहां प्रतिदिन यूरिया के लिए चक्कर लगा रहें है। जिले भर में रबी की फसलों की बुवाई हो चुकी है और किसानों को डीएपी की जरूरत है, ऐसे में आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान है। किसानों ने बतााया कि बुवाई से लेकर अब तक लगातार यूरिया की कमी ही चल रही है। सूडसर क्षेत्र के किसानों ने उत्पादन कमजोर होने का अंदेशा जताते हुए आपूर्ति की मांग की। किसानों ने बताया कि गेहूं, चना व सरसों की बढ़ावार का समय है और खाद की सख्त जरूरत है। यूरिया नहीं मिलने से फसले पीली पड़ने लगी है। किसानों ने कहा कि वे खाद के लिए लगातार क्रय विक्रय सहकारी समितियों के चक्कर काट रहें है और नहीं मिलने से निराश खेत लौट जाते है। सोमवार सुबह घुमचक्कर पर एनएफएल कंपनी का एक ट्रक यूरिया पहुंचा तो यहां लंबी कतारें लग गई है। सुबह से ही महिला किसान भी यूरिया के लिए कतारों में लग गई है। क्षेत्र में एनएफएल कंपनी के अधिकृत एक ही विक्रेता के यहां पहुंची करीब 10 हजार बैग यूरिया का वितरण कृषि विभाग के निर्देशन में किया जा रहा है।
क्षेत्र में डिमांड से 20% भी नहीं हुई आपूर्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि विभाग के एक आंकड़े के अनुसार क्षेत्र में दिसबंर व जनवरी माह में करीब 1 लाख से अधिक यूरिया बैग की डिमांड रहती है। इस वर्ष अभी तक करीब 25 हजार बैग यूरिया पूरे श्रीडूंगरगढ़ को मिली है और ये राहत ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। परंतु ये जिले के अन्य क्षेत्रों को देखते हुए संतोषजनक भी है। कृषि विभाग के सहायक निदेशक रघुवर दयाल ने बताया कि पूर्व में कृभको की करीब 10 हजार बैग, एनएफएल के आज आए करीब 10 हजार बैग का वितरण कर दिया गया है। परसों तक मिलने वाली इफको की 15 हजार बैग की बड़ी रैक से किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि संयुक्त निदेशक कृषि विभाग द्वारा डीएपी यूरिया का आवंटन किया जाता है व श्रीडूंगरगढ़ को मिलने वाली यूरिया का पारदर्शिता के साथ वितरण करवाया जा रहा है। किसान से जमाबंदी व बिजली बिल की कॉपी लेकर उसे यूरिया दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रति किसान दो या तीन बैग, उपलब्धता के आधार पर वितरित की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में एनएफएल का एक ही अधिकृत डीलर, पहुंची बड़ी रैक, किसानों की लगी कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने आपूर्ति पूरी करने की मांग की, फसलें पीली पड़ने लगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिस सेंटर पर यूरिया पहुंचने की सूचना मिलती है, किसान वहीं पहुंच कर लगा रहें कतारें।