Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2025। तेरापंथ के युवा व किशोर जप अभ्यर्थना 2.0 के तहत आयोजित 54 दिनों के अखंड जाप का क्रम श्रीडूंगरगढ़ में भी जारी है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की स्थानीय शाखा के सदस्यों ने बताया कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व में नेपाल के साथ साथ पूरे देश की 368 परिषदों में दिनांक 15 दिसंबर से 6 फरवरी 2026 (54 दिनों तक लगातार) जप अभ्यर्थना 2.0 के माध्यम से अखंड जाप का आयोजन करवा रही है। इसी क्रम में  तेयुप श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 27 दिसंबर की शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 12 घंटे का निरंतर जप हुआ, जिसमें कुल 25 युवा साथी जप के क्रम में जुड़ें।
संस्था अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष एवं तेरापंथ के विकास पुरुष गणाधिपति आचार्य तुलसी के दीक्षा शताब्दी के अवसर पर यह जप की अभ्यर्थना युवाओं एवं किशोरों द्वारा की जा रही है। वहीं संस्था द्वारा पहली बार 54 दिनों तक अखंड जप का आयोजन किया जा रहा है। देश और नेपाल के किशोर तन्मयता से लगातार जप कर रहें है। मंत्री पीयूष बोथरा ने बताया कि परिषद ने श्रद्धा भाव के साथ ॐ भिक्षु जय तुलसी के जप के क्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया। साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी डा परमप्रभाजी ने इसे युवाओं को आध्यात्म की धारा से जोड़ने के लिए तप व जप के माध्यम से सराहनीय प्रयास बताया।