Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ 24 दिसम्बर 2025। कांग्रेस पार्टी एवं विचारधारा के प्रति निष्ठावान सिपाही जो देश भर में सर्वोदय संकल्प शिविरों के माध्यम से पार्टी की नींव मजबूत कर रहे है। वे बुधवार शाम को पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचना शुरू हो गए है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पहली बार कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की पहल पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कस्बे के आडसर बास में स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में यह दो दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नेता नहीं बल्कि कांग्रेस विचारधारा के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन के संभाग प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि प्रशिक्षण में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार, प्रदेशाध्यक्ष डॉ सीबी यादव, प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास बुडानिया सहित संगठन के कर्मठ प्रशिक्षणकर्ता क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा, रीति नीति, आवश्यकताओं, लक्ष्यों, उद्दश्यों के बारे में प्रशिक्षण देगें एवं देश के लिए राजनैतिक रूप से जागरूक होकर देशवासियों को आपस में लड़ा कर देश तोड़ने वाली ताकतों से लड़ने का आह्वान करेगें। शिविर के आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एवं क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह से शिविर में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन करवाया है। शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, प्रदेश महासचिव व संभाग प्रभारी विमल भाटी, संगठन की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभीता सिगड़, प्रदेश महासचिव एवं संभाग प्रभारी विमल भाटी, जिलाध्यक्ष हरिराम बाना आदि ने शिविर स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया एवं तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। शिविर सुबह 9 बजे पंजीकरण से शुरू होगा एवं 10 बजे वंदे मातरम के साथ प्रशिक्षण सत्र शुरू होगें।