Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2025। 1 जनवरी 2026 से मध्यप्रदेश् के शिवपुरी में आयोजित नेशनल गर्ल्स क्रिकेट टीम में श्रीडूंगरगढ़ की सरिता बाना व बादनूं की सरिता ने फाइनल सलेक्शन हासिल कर लिया है।
राजस्थान की टीम में बीकानेर जिले से दो युवतियों का चयन हुआ है। जिसमें राउमावि लिखमीसर उत्तरादा की छात्रा सरिता पुत्री भागुराम बाना व बादनूं के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की छात्रा सरिता पुत्री मुन्नीराम घिंटाला शामिल है। अन्य विभिन्न जिलों से टीम का चयन फाइनल हो गया है। सरिता बाना ऑलराउंडर के रूप में मैदान पर उतरेगी। सरिता बल्लेबाज होने के साथ मिडियम प्रेशर की गेंदबाज है। ये बालिकाएं क्रिकेट टीम 19 वर्षीय नेशनल में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। जोधपुर में प्रशिक्षण स्थल पर बाना के साथ उनके कोच ओमप्रकाश भुंवाल, शारीरिक शिक्षक भागीरथ सुथार, शारिरिक शिक्षक हरीराम एवं मनोज जाखड भी साथ थे। शिक्षकों ने बालिका का हौसला बढ़ाया व फाइनल टीम में स्थान बनाने पर बधाई दी। भुंवाल ने उन्हें नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा देते हुए खेल की अनेक तकनीकी जानकारी भी दी। इस अवसर पर बादनूं स्कूल के संस्था प्रधान गणेशाराम तरड़, दानाराम घिंटाला, मालाराम नागा, जयनारायण घिंटाला, ओम प्रकाश आजाद ने छात्रा सरिता को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा की सरिता को बधाई दी कोच व शिक्षकों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बादनूं की सरिता का भी हुआ फाइनल चयन।